पुलिस कर्मियों द्वारा पगड़ी का अपमान किए जाने पर भड़का सिख समाज, उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने कार्रवाई के लिए हरियाणा के सीएम और गृह मंत्री को भेजा पत्र।

पुलिस कर्मियों द्वारा पगड़ी का अपमान किए जाने पर भड़का सिख समाज, उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने कार्रवाई के लिए हरियाणा के सीएम और गृह मंत्री को भेजा पत्र।
देवबंद: हरियाणा पुलिस द्वारा धरना दे रहे यूपी के किसानों से मारपीट करने व सिख किसान जसवंत सिंह की पगड़ी का अपमान किए जाने पर उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने कड़ा रोष जताया है। फोरम ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर व गृहमंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

शुक्रवार को फोरम कार्यालय पर आयोजित बैठक में चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि बार्डर पर यूपी के किसानों को धान की फसल हरियाणा ले जाने से रोका जा रहा है। जिसके विरोध में गत 18 अक्तूबर को किसान यूपी के चौसाना बार्डर पर धरना दे रहे थे। इसमें हरियाणा पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों से मारपीट करते हुए उन्हें जबरन गाड़ियों में डाल लिया। सिख किसान जसवंत सिंह के साथ मारपीट करते हुए उनकी पगड़ी की बेअदबी की गई। उन्होंने हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई की घोर निंदा करते हुए चेतावनी दी कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
इस मौके पर महामंत्री गुरजोत सेठी, सेठ कुलदीप कुमार, अवतार सिंह, हरपाल सिंह कपूर, लाडी कपूर, बलदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, चंद्रदीप सिंह, राजेश अनेजा, हरविंदर सिंह बेदी, हरजीत सिंह रंगूला, कुलविंदर सिंह रंगूला आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश