तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, अस्पताल में भर्ती।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, अस्पताल में भर्ती।
देवबंद: स्टेट हाईवे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। 
जीतगिरि मंदिर निवासी नीटू कुमार सोमवार को साइकिल पर किसी काम से हाइवे पर गया था। वह शाम के समय वापस लौट रहा था। जब वह शिक्षक नगर के गेट के समीप पहुंचा तो सामने से आई तेज गति बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें नीटू घायल हो गया। जबकि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने नीटू को प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। 

समीर चौधरी/रियाज अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश