दून वैली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की कलाई पर स्वतंत्रता के कलावे बांधकर किया जागरूक।

दून वैली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की कलाई पर स्वतंत्रता के कलावे बांधकर किया जागरूक।
देवबंद: दून वैली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बालिकाओं की कलाई पर स्वतंत्रता के कलावे बांधकर उन्हें जागरूक किया।
मंगलवार को स्कूल प्रांगण में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि बालिकाएं विश्व को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उप प्रधानाचार्य अंजली आनंद ने कहा कि समाज में लडक़ों व लड़कियों में अंतर समझ उनमें भेदभाव किया जाता है। इससे बालिका को समाज में उनका अधिकार मिल पाता है। ब्रांच हैड अर्चना शर्मा ने कहा कि हमें लडक़े व लड़कियों के अंतर के भेदभाव को मिटाना होगा। क्योंकि एक बालिका दो घरों को संवारती है। संचालन मनोज कुमार सिंधी ने किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश