देवबंद पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

देवबंद पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
देवबंद: देवबंद पुलिस ने अदालत के दो वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के अनुपालन में संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत देवबन्द पुलिस द्वारा वाद सं0 2792/03 धारा 4/25 एर्म्स एक्ट माननीय न्यायालय देवबन्द जनपद सहारनपुर से सम्बन्धित वारण्टी राकेश कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी जटौल दामोदर थाना देवबन्द को 6 अक्टूबर को उसके के मकान से गिरफ्तार किया है जबकि वाद सं0 05/22 धारा 128 सीआरपीसी माननीय न्यायालय कुटुम्ब लक्सर जनपद हरिद्वार से सम्बन्धित वारण्टी जितेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी तल्हेडी बुजुर्ग थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को 7 अक्टूबर को उसके मस्कन ग्राम तल्हेड़ी बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार शुदा वारण्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश