धनतेरस और दीपावली के पर्व पर अधिकारियों ने किया बाजार में गश्त, बाजारों और मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात।

धनतेरस और दीपावली के पर्व पर अधिकारियों ने किया बाजार में गश्त, बाजारों और मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात।
देवबंद: धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। दीपावली पर पुलिस भी अलर्ट है। आला अधिकारियों ने बाजार में गश्त करके मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई।
शनिवार को धनतेरस और दीपावली के पर्व के अवसर पर सीओ रामकरण सिंह और इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने शहर के बाजारों में सुरक्षा व भीड़ का जायजा लिया। जहां वाहनों की आवाजाही और अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति पैदा हो रही थी जिसके कारण अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी साथ ही ई रिक्शा चालकों को अपने निर्धारित रूट पर चलने का सख्त निर्देश दिया। अधिकारियों ने त्योहरों के अवसर पर नगर के बाजारों और मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने बताया आज धनतेरस का त्यौहार होने के कारण नगर के बाजारों में भीड़ भाड़ अधिक होने के कारण बाजारों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है, ताकि लोगों को सुरक्षा की भावना का एहसास कराया जा सके। उन्होंने बताया ई-रिक्शाओं के लिए भी बाजारों में पिकेट लगा रखी है, आज मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा नहीं जाएंगी बल्कि डायवर्ट जो रूट है उस से होकर जाएंगे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश