मात्र 48 घंटे में चोरी का पर्दाफाश करने पर व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित।

मात्र 48 घंटे में चोरी का पर्दाफाश करने पर व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित।
देवबंद: दो दिन पूर्व मेन बाजार में स्थित सराफ रामकुमार वर्मा की दुकान में हुई चोरी का खुलासा एसपी देहात सूरज राय के नेतृत्व में देवबंद पुलिस ने किया गया। 
जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह, थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित और रेलवे चौकी प्रभारी विपिन त्यागी के प्रयासों से मात्र 48 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया गया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि देवबंद पुलिस प्रशासन स्वागत व सम्मान का हकदार है इसीलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से इस पूरे खुलासे में शामिल सभी को माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया गया। 
इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक मनोज सिंघल व महामंत्री राजेश सिंघल ने कहा कि यह देवबंद पुलिस की सजगता का ही परिणाम है जो इतनी जल्दी चोरों को माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यापार मंडल का भी नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह देवबंद पुलिस प्रशासन को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई करें। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सोनी, संगठन मंत्री ललित मोहन गोयल, प्रवीन धीमान, अंकित जैन, सुभाष मित्तल, इसहाक बाले खां, पुनीत बंसल आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश