साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली 12 दिवसीय प्रभातफेरियों का शुभारंभ।

साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली 12 दिवसीय प्रभातफेरियों का शुभारंभ।
देवबंद: साहिब श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली 12 दिवसीय प्रभातफेरियों का बुधवार से शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन कीर्तन मंडली के साथ प्रभातफेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। 
प्रातःकाल प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर नगर के सुभाष चौक, कैलाशपुरम कॉलोनी, अशोक विहार से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पंहुच कर संपन्न हुई। मार्ग में संगतों ने गुरवाणी कीर्तन गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रभातफेरी की सेवा परविंदर सिंह कक्कड़ व विसमित सिंह कक्कड़ के परिवार की ओर से की गई। ज्ञानी गुरदयाल सिंह, चन्नी बेदी, बबनीश कौर, बलदीप सिंह, गणिव कौर, गुणरुप कौर ने गुरवाणी गायन कर संगतों को निहाल किया। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए प्रभातफेरी में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की। सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में 6 नवंबर तक प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। 6 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ होंगे और 8 नवंबर को प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, बालेंद्र सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, जसवंत सिंह, हर्ष प्रीत मनचंदा, गुल्लू अरोड़ा, हर्ष बतरा, अमन सेठी, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश