पश्चिम प्रदेश निर्माण और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी 14 सितंबर को कमिश्नर कार्यालय पर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन, किसानों ने बैठक कर बनाई रणनीति।

पश्चिम प्रदेश निर्माण और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी 14 सितंबर को कमिश्नर कार्यालय पर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन, किसानों ने बैठक कर बनाई रणनीति।
देवबंद: डाक बंगला देवबंद पर किसानों की बैठक को संबोधित करते हुएपश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान और गरीब विरोधी है। देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति के बिना देश की उन्नति संभव नहीं है। 

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य मोदी सरकार नहीं दिला पा रही है जिसके कारण किसान आर्थिक संकट से घिर चुके हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाई जाए। सरकारों की गलत नीति के कारण कराज बंद हुए किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। उत्तर प्रदेश में छोटे राज्य तेलंगाना की तरह किसानों को निशुल्क बिजली दिलाई जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जी की तरह किसानों मजदूरों बेरोजगारों और गरीबों को उत्तर प्रदेश में सुविधाएं दी जाएं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार प्रदेश में गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करें और पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान चीनी मिलों से गन्ना किसानों को दिलाएं।पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज प्रदेश की 120 चीनी मिलो से बकाया ब्याज 12000 करोड रुपए गन्ना किसानों को दिलाया जाए। अग्नीपथ योजना को रद्द करके केंद्र सरकार देश के 50 लाख बेरोजगार शिक्षित नौजवानों को सेना में भर्ती करने का काम करें। 
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण किसानों मजदूरों और गरीबों की समस्याओं और नौजवानों के रोजगार के लिए 14 सितंबर 2022 को कमिश्नरी कार्यालय सहारनपुर पर जुलूस निकालकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा और किसानों की समस्या हल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जात बिरादरी व धर्म से ऊपर उठकर भारी संख्या में लोग 14 सितंबर को सहारनपुर कमिश्नरी कार्यालय चलें।
बैठक का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि युवा शक्ति व किसान आगे आकर पृथक राज्य की लड़ाई और किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करें। बैठक को प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल प्रधान गुर्जर मंडल अध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी नगर अध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने संबोधित किया। बैठक में नगर सचिव मोहम्मद फोजान मोहम्मद नदीम हां जी बुद्धू हसन मोहम्मद सहवान वाजिद प्रधान विकास चौधरी राजकरण चौधरी अभिषेक चौधरी पदम सिंह भूपेंद्र सिंह मनोज बबलू कालू सिंह जोगेंद्र सिंह विशाल शर्मा सुभाष त्यागी मनु कांत त्यागी यासीन त्यागी विपिन कुमार नीर पाल गुर्जर अमित कुमार मोहन सिंह जितेंद्र सिंह नीरज सैनी प्रधान नैन सिंह सैनी ओमपाल सिंह मोहम्मद नी टू त्यागी मोहम्मद मूसा त्यागी सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश