द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति बनना प्रेरणादायक और ऐतिहासिक, गरीब बेटी का सर्वोच्च पद पर पहुंचना भारत के संविधान की खूबी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया हर्ष।

द्रौपदी मुर्मू का भारत का राष्ट्रपति बनना प्रेरणादायक और ऐतिहासिक, गरीब बेटी का सर्वोच्च पद पर पहुंचना भारत के संविधान की खूबी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया हर्ष।
देवबंद: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ओमपाल चौधरी, बिजेन्द्र गुप्ता, आलोक खटीक, डाक्टर कांता त्यागी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमपाल चौधरी ने कहा कि झोपडी में पैदा हुई गरीब मॉ बाप की बेटी पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का भारत के सर्वोच्च सवैधानिक पद पर पहूचना भारत के संविधान की खुबी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शीर्ष पद पर देखने का सपना आज पूर्ण हो रहा है। 
पूर्व नगर महामंत्री बिजेन्द्र गुप्ता व नगर मंत्री आलोक खटीक ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत कोई साधारण जीत नही है यह जीवन की राह दिखाने वाली एक प्ररेणादायक ऐतिहासिक जीत है। द्रौपदी मुर्मू का जीवन बचपन से लेकर जवानी तक बहुत कष्टकारी और पीडादायक रहा। बचपन में गरीबी की मार तथा जवानी में तीन साल की बेटी, फिर जवान बेटो व पति को खोने के बाद भी गमो के पहाड तले दबे हालात में भी उन्होने हार नही मानी और हर हालात का बखुबी मुकाबला किया तथा पार्षद, विधायक, मंत्री और राज्यपाल तक का सफर तय करते हुए झोपडी से रायसीना हिल्स महल तक पहूचना हम सबको जीवन की नई राह दिखाता है तथा हर कठिन परिस्थिति का मुकाबला करने का सबक सिखाता है। 
महिला मोर्चा अध्यक्ष डाक्टर कांता त्यागी व जिला मंत्री स्नेहा टंडन ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्टपति बनना महिला सशक्तिकरण, महिला स्वाभिमान व आत्मनिर्भर महिला का सशक्त उदाहरण है। द्रौपदी मुर्मू ने अपने साहस, दृड सकंल्प और हौसले से विपरीत परिस्थिति होते हुए भी कभी हार नही मानी। उन्होने आदिवासी समाज के उत्थान के लिये अनेक सराहनीय कार्य किये तथा आदिवासी बच्चो की षिक्षा के लिये स्कूल चलाए। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंजू शर्मा, कमलेश, डाक्टर कल्याण सिंह, मास्टर हनीफ, धनराज त्यागी, जोगेन्द् जाटव, डाक्टर विराज देशवाल, नरेश कुमार, अजय कुमार, सुशील जाटव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश