कांग्रेस ने देवबंद से आरंभ की आजादी की गौरव यात्रा, आमजन को महंगाई के प्रति किया जागरुक।

कांग्रेस ने देवबंद से आरंभ की आजादी की गौरव यात्रा, आमजन को महंगाई के प्रति किया जागरुक।
देवबंद: केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने देवबंद विधानसभा क्षेत्र से आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को दिनों-दिन बढ़ रही महंगाई के प्रति जागरुक किया।
मंगलवार को देवबंद के मोहल्ला सफेद मस्जिद स्थित कांग्रेस के नगर कार्यालय से प्रारंभ हुई आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने किया। कहा कि यात्रा देश के लोगों में आजादी के लिए अपने बलिदान देने वालो के प्रति सम्मान जताना है। साथ ही जिस तरह से आपसी सौहार्द के साथ अंग्रेजों से लड़कर आजादी ली थी उस सौहार्द को पुन: स्थापित करना है। बताया कि यात्रा के दौरान देश में बढ़ती महंगाई के प्रति लोगों को जागरुक करना है। बताया कि सभी विधान सभाओं में उक्त यात्रा निकाली जाएगी। देवबंद विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राहत खलील और नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने में लगी हुई है। जबकि कांग्रेस देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दिनों दिन दूभर हो रहा है। सरकार द्वारा अनावश्यक रुप से बढ़ाई जा रही महंगाई से लोगों को जागरुक किया जाएगा। चौ. मेहरबान आलम, डा. संजीव शर्मा, दुष्यंत राणा, अजय त्यागी, मनीष त्यागी, नबील मसूदी, अशरफ भारती, शहजाद उस्मानी और गौरव भाटी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश