उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ की देवबंद इकाई का किया गया पूर्ण गठन।

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ की देवबंद इकाई का किया गया पूर्ण गठन।
देवबंद: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ देवबंद इकाई में फेरबदल करते हुए पूर्ण गठन किया गया है और इस संबंध में पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद देवबंद के कार्यालय में रोशन लाल वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ देवबंद की इकाई की एक बैठक में संघ इकाई के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री मंडल सहारनपुर प्रभारी नरेश ढिलोर ने संघ की देवबंद इकाई में फेरबदल करते हुए पूर्ण गठन किया है।
जिसमे अभिषेक त्यागी और बिरला सूद को संरक्षक, दीपक चंचल को अध्यक्ष, राहुल वाल्मीकि को महामंत्री,  मुकेश गोडियाल, अनुज वाल्मीकि और राजू कागड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अशोक आनंद वाल्मीकि को मुख्य सलाहकार, रणजीत लहरी एलएलबी को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।
सुफियान खान को मीडिया प्रभारी, अविनाश वाल्मीकि को संगठन मंत्री, संजय बिरला और उपेंद्र वर्मा को संयुक्त मंत्री, मनोज टाक को कोषाध्यक्ष, सदाकत और अरुण पाल को कार्यालय प्रभारी जबकि रजनीश, चंचल, शरद सूद को ऑडिटर नियुक्त किया गया है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और इस संबंध में पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर संपूर्ण जानकारी दी गई है। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश