आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर में होमगार्डों ने निकाली तिरंगा रैली।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर  नगर में होमगार्डों ने निकाली तिरंगा रैली।
देवबंद:  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर होमगार्डों ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को महोत्सव को लेकर जागरुक किया। वहीं, देहात इलाकों में भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शासन के आदेशानुसार तिरंगे बांटे जा रहे हैं। 
देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को मंडलीय कमांडेड होमगार्ड सुभाष कुमार के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान होमगार्डस ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को महोत्सव के प्रति जागरुक किया। सुभाष कुमार कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि देश की आन-बान के लिए तिरंगा उठा जनजागरण का मौका मिला है। वहीं, राज्जुुपुर गांव में पूर्व प्रधान खलील अहमद के नेतृत्व में बाजार में दुकानदारों को तिरंगा बांटे गए। खलील अहमद ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोग अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा जरुर लगाएं। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश