आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शहीद क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला अर्पण कर दी श्रद्धांजलि।

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शहीद क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला अर्पण कर दी श्रद्धांजलि।
देवबंद: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस महापर्व पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ से पूर्व लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री माननीय कुंवर बृजेश सिंह ने देश के वीर शहीद क्रांतिवीर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित। इस दौरान कुंवर बिर्जश सिंह ने क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस सहित देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि हमें अपनी पीढ़ियों को महापुरुषों के योगदान से रूबरू करना चाहिए। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग अति आवश्यक है।
इस अवसर पर हरिओम सिंघल पूर्व सभासद, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला मंत्री विपिन भारतीय, जिला युवा मोर्चा के महामंत्री वैभव अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी, राजेश अनेजा, नगर महामंत्री अरुण गुप्ता, राम मोहन सैनी, नगर पालिका सभासद मनोज सिंगल, अंकित राणा, देवी दयाल शर्मा एडवोकेट, पंकज गुप्ताा, विवेक तायल, आलोक, अमित गर्गग, शुभम, दीपक गर्ग, विपिन त्यागी और विशाल गर्ग विधानसभा सहसंयोजक आईटी सेल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद। 

Post a Comment

0 Comments

देश