व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का जोरदार स्वागत, बोले गर्ग व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।

व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का जोरदार स्वागत, बोले गर्ग व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।
देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के प्रदेश दौरे में समीक्षा बैठक देवबंद, ननौता,नकुड, गंगोह, सरसावा, नागल कस्बों में व्यापारियों पदाधिकारियों से संगठन संबंधी समीक्षा की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग सभी से एकजुटता का आवाहन किया और कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, व्यापारियों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जय वीर राणा ने कहा समीक्षा बैठक का आयोजन संगठन इसलिए करता है कि हम चिंतन की जगह चिंता करके जहां कमी है उन कमियों को दूर करते हुए व्यापारी समाज को एकजुट करने में अपनी विशेष भूमिका हमारे पदाधिकारी निभा सके, उसी के नियमित इन सभी इकाइयों में प्रदेश दौरे का कार्यक्रम चल रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा व्यापारी समाज का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज जिस प्रकार से हर विभाग व्यापारी को प्रताड़ित करने का काम कर रहा है इसकी गहराई तक जाने की आवश्यकता है आप संगठन के साथ निर्भीक होकर जुड़िए संगठन आपको सुरक्षा कवच प्रदान करता है, इस सुरक्षा कवच को मजबूत बनाएं।
देवबंद इकाई बहुत अच्छे तरीके से अपने कार्यों का निर्वहन कर रही है जो बहुत ही प्रशंसनीय है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष अमित मदान, जिला मंत्री पंकज, युवा जिला महामंत्री दिव्यलोक त्यागी आदि सभी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देवबंद इकाई लगातार व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके कार्य करा रही है। देवबंद नगर इकाई ने लगातार श्रमिक पंजीयन शिविर, परिचय बैठक, व्यापारियों के साथ संपर्क अभियान समय-समय पर किए हैं।

बैठक का संचालन हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक संदीप शर्मा एडवोकेट, मनोज सिंघल एडवोकेट, ठाकुर सुरेंद्र पाल, महामंत्री राजेश सिंघल, राधेश्याम माहेश्वरी, रोबिन अग्रवाल, सोहन कुच्छल, शाहनवाज कुरेशी, मोहम्मद शमशाद, दीन मोहम्मद, राहत खलील खान, प्रवीन धीमान, ललित मोहन गोयल, सर्राफा संघ के महामंत्री लकी वर्मा ,मो० फिरोज, अश्वनी गर्ग, अंकित जैन, प्रदीप गोयल, भूरा भाई, जनेश्वर सैनी आदि व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश