टोल कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर भड़के भीम आर्मी कार्यकर्ता, शिकायत का समाधान न होने पर दो दिन बाद रोहाना टोल प्लाजा पर आन्दोलन की चेतावनी।

टोल कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर भड़के भीम आर्मी कार्यकर्ता, शिकायत का समाधान न होने पर दो दिन बाद रोहाना टोल प्लाजा पर आन्दोलन की चेतावनी।
देवबंद: टोल प्लाजा बदसलूकी किए जाने से नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि रोहाना टोल प्लाजा पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को जातिवादी मानसिकता के चलते जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। इस संबंध पुलिस को शिकायती तहरीर देकर दो दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग की गई, साथ ही चेतावनी दी गई अगर दो दिन में शिकायत का हल नहीं हुआ तो कार्यकर्ता टोल पर पहुंच कर धरना देगें।
आजाद समाज पार्टी देवबंद विधानसभा अध्यक्ष रविकांत गौतम का आरोप है कि मंगलवार को रोहाना टोल से गुजर रहे भीम आर्मी के मंडल पदाधिकारी के साथ एक टोल प्लाजा कर्मी ने भीम आर्मी की झंडी देखकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया,  जिस पर भीम आर्मी पदाधिकारी बिगड़ गए और मामले की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर टोल कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ। 
भीम आर्मी पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा के जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि अगर कल तक उनकी शिकायतों का समाधान नहीं होता है तो तीसरे दिन भीम आर्मी के हजारों कार्यकर्ता रोहाना टोल प्लाजा पहुंच धरना देगें और टोल को सभी के ली फ्री कराएंगे, साथ ही आगे के आंदोलन के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान भारी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश