बदसलूकी किए जाने से नाराज किसानों ने कोलकी टोल प्लाजा पर दिया धरना।

बदसलूकी किए जाने से नाराज किसानों ने कोलकी टोल प्लाजा पर दिया धरना।
देवबंद: स्टेट हाईवे 59 पर स्थित गांव कोलकी में टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी किए जाने से नाराज किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन वर्मा से जुड़े किसानों  ने टोल पर धरना दिया, इस दौरान बिना टोल दिए वाहन गुजरते रहे।
शनिवार को टोल कर्मियों द्वारा स्टेट हाईवे पर गांव कोलकी में स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करने से नाराज किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन वर्मा ने टोल पर धरना दिया। घंटो चले धरने के दौरान बिना टोल दिए वाहन गुजरते रहे। इस दौरान टोल अधिकारी किसानों को मनाने की कोशिश करते रहे, काफी देर बाद वार्तालाप के बाद किसानों ने धरना खत्म किया।

इस दौरान किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आबिद चौधरी, जिला अध्यक्ष मोनिस गौड़, उपाध्यक्ष रियासत अली, फहीम, आकिब, जावेद, नदीम, राहत, फुरकन
और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश