पश्चिम प्रदेश निर्माण में सहयोग के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मिले किसान नेता भगत सिंह वर्मा, हैदराबाद से लौटने पर देवबंद रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत, जमकर पढ़े सीएम केसीआर के कसीदे।

पश्चिम प्रदेश निर्माण में सहयोग के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मिले किसान नेता भगत सिंह वर्मा, हैदराबाद से लौटने पर देवबंद रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत, जमकर पढ़े सीएम केसीआर के कसीदे।
देवबंद: तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद से पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण और लगातार चार दिन तक देश की स्थिति और देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं के लिए देश के किसान नेताओं के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ गंभीर चर्चा करके लौटे किसान नेता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा का देवबंद रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
इस अवसर पर भगत सिंह वर्मा ने कहा कि के चंद्रशेखर राव के संघर्ष के बाद उनके नेतृत्व में 2014 में बना तेलंगाना राज्य 8 वर्ष में आज उन्नति के शिखर को छू रहा है और वहां प्रति व्यक्ति आय आज देश में सबसे अधिक हो गई है। तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य की उन्नति के लिए प्रदेश के किसानों को कृषि कार्य हेतु नलकूपों पर निशुल्क बिजली दी है, खाद बीज कृषि यंत्र आदि में किसानों को भारी छूट दी है किसानों के कर्ज माफ किए हैं और राज्य के सभी किसानों को एक हेक्टेयर जमीन पर प्रतिवर्ष तेलंगाना सरकार देश में सबसे अधिक ₹50 हजार रुपए सम्मान निधि दे रही है।
मुख्यमंत्री केसीआर ने राज्य में दुनिया की सबसे बड़ी परियोजना महाकालेश्वर योजना को मात्र 3 वर्ष में पूरा करके पूरे राज्य में सभी को शुद्ध पेयजल पानी और हर खेत को सिंचाई के लिए पानी देने का ईमानदारी से काम किया है जो देश ही नहीं दुनिया के लिए सबसे बड़ी मिसाल है। भगत सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण में सहयोग मांगा जिस पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
किसान नेता भगत सिंह वर्मा ने कहा कि हैदराबाद में देश के लगभग 40 किसान नेताओं ने 3 दिन तक मुख्यमंत्री केसीआर के साथ लगातार गहन चिंतन करते हुए कृषि प्रधान देश भारतवर्ष को बचाने और देश के अन्नदाता किसानों को बचाने के लिए देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज राइट ऑफ करने जो लगातार सरकार की गलत नीति के कारण हुए हैं। लगातार कर्ज बंद और आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का केंद्र सरकार लाभकारी मूल्य दिलाएं। 
देश के सभी राज्यों में कृषि कार्य हेतु किसानों को निशुल्क बिजली दिलाई जाए सभी किसानों को तेलंगाना राज्य की तरह प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष कम से कम ₹50000 सम्मान निधि दिलाई जाए अन्नदाता किसानों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा और चिकित्सा दिलाई जाए देश के सभी हाईवे और सड़कों से टोल टैक्स समाप्त किए जाएं मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मनरेगा योजना से मजदूर उपलब्ध कराए जाएं देश के लिए खतरनाक अग्नीपथ योजना को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए देश की उन्नति के लिए छोटे-छोटे राज्यों का निर्माण किया जाए तेलंगाना राज्य की तरह सभी राज्यों में आम जनता को घर घर शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाए शिक्षित युवाओं को गांव में छोटे-छोटे उद्योग लगाकर रोजगार दिलाया जाए सेना पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स और सभी विभागों में खाली पड़े लाखों पदों को शिक्षित युवाओं को तत्काल उनमें नौकरी दी जाए। 
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में किसानों की क्रय शक्ति बढ़ाकर ही देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है जिसका सभी नेताओं ने और मुख्यमंत्री जी ने एकमत होकर समर्थन किया। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जी के साथ किसान नेता भगत सिंह वर्मा के साथ पंजाब के किसान नेता सरदार बलवीर सिंह राजोवाल सरदार गुरनाम सिंह चदुनी तमिलनाडु के किसान नेता आया कन्नू महाराष्ट्र के किसान नेता विजय जावन दिया डॉ राकेश रफीक हिमांशु तिवारी राजस्थान के किसान नेता अनिल चौधरी राजेश्वर रेड्डी जेपी आंदोलन के नेता प्रभात आदि ने भाग लिया। 
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सभी किसान नेताओं का चादर ओढ़ाकर सम्मान किया और सभी नेताओं को राज्य अतिथि का सम्मान दिया। रेलवे स्टेशन पर किसान नेता भगत सिंह वर्मा का पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार गुलविंदर सिंह बंटी प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम किसान चिंतक मनु कांत त्यागी प्रदेश सचिव ऋषि पाल प्रधान गुर्जर नगर अध्यक्ष मोहम्मद कामिल नगर सचिव मोहम्मद फोजान विकास चौधरी मुफीद आलम आकाश चौधरी अभिषेक चौधरी मांगेराम यादव अंनत चौधरी आयुष चौधरी आदि ने स्वागत किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश