राजकिशोर गुप्ता के प्रदेश मंत्री मनोनीत होने पर जताया हर्ष।

राजकिशोर गुप्ता के प्रदेश मंत्री मनोनीत होने पर जताया हर्ष।
देवबंद: वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र प्रभारी दीपक कुमार अनुमोदन एवं प्रदेश महामंत्री संजय केशरी की सहमति से देवबंद के राजकिशोर गुप्ता को संगठन का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। 
राजकिशोर गुप्ता दून वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भी हैं। गुप्ता ने बताया कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए सामाजिक उत्थान के कार्य करेंगे।
गुप्ता के मनोनयन पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, महामंत्री इस्हाक बाले खां, उद्यमी अय्यूब बेग, विजेश कंसल, दीपकराज सिंघल, जर्रार बेग, अशोक गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश