भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान और गरीब विरोधी, सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करे: भगत सिंह वर्मा।

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान और गरीब विरोधी, सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करे: भगत सिंह वर्मा।
सहारनपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में देश का अन्नदाता किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण करजबंद परेशान और आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। जब तक देश के अन्नदाता किसानों की क्रय शक्ति नहीं बड़ेगी तब तक देश आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो सकता है। 
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन में देश में सबसे आगे है और यहां का गन्ना किसान भारी संकट के दौर से गुजर रहा है चीनी मिले समय से गन्ना किसानों को भुगतान नहीं कर रही है भारत सरकार के नियम के अनुसार और माननीय हाईकोर्ट व माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद भी उत्तर प्रदेश की 120 चीनी मिलें पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 12 हजार करोड़ रुपए सरकार की गलत नीति के कारण गन्ना किसानों को भुगतान नहीं कर रही हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का उत्पादन लागत₹450 कुंटल का भी भुगतान चीनी मिलों से नहीं दिला रही है जो प्रदेश के गन्ना किसानों के साथ सरासर अन्याय है। भगत सिंह वर्मा ने मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़ने बिजली के रेट कम कराने किसानों के सभी कर्ज माफ कराने किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाने और गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल दिलाने के लिए किसानों को जात बिरादरी धर्म से ऊपर उठकर संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। 
संयुक्त किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम जिला मंत्री महबूब हसन हांजी बुद्धू हसन हाजी साजिद हाजी सुलेमान मोहम्मद यासीन त्यागी आदि ने भाग लिया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश