श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा में आयोजित हो रही महापंचायत में शामिल होने के लिए देवबंद क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे त्यागी समाज के लोग।

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा में आयोजित हो रही महापंचायत में शामिल होने के लिए देवबंद क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे त्यागी समाज के लोग।
देवबंद: महिला से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में जेल बंद नोएडा के श्रीकांत त्यागी के समर्थन में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए भारी संख्या में देवबंद क्षेत्र से त्यागी समाज के लोग नोएडा के लिए रवाना हुए। 
रविवार को श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में भारी संख्या में त्यागी समाज के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
नोएडा में श्रीकांत  होने वाली त्यागी महापंचायत मे भाग लेने के लिए क्षेत्र के ग्राम घलौली, अम्बैहटा, कुरडी, कुलसत, झबीरण, लखनोती, बास्तम, रणसुरा, साधारणपुर, कैन्दुकी गांव से भारी संख्या मे लोग बसो व कारो द्वारा नोएडा के लिए रवाना हुए।  जिनमे मुख्य रूप से त्यागी जागरण मंच के कमल त्यागी, पंकज त्यागी, मा राजेन्द्र, श्याम कुमार, रोहित, अनिल त्यागी, मनोज वरुण, आशु त्यागी, सुशील त्यागी, प्रमोद प्रधान, पिन्कु प्रधान, संजय त्यागी, नरेश लाला आदि रहे।
रोहाना टोल पर एकत्रित त्यागी जागरण मंच के युवाओ को सम्बोधित करते हुए पंकज त्यागी ने कहा की हमे शान्तिपूर्ण तरीके से पंचायत के सफल बनाने है, यह पंचायत उत्तर प्रदेश की ही नही अपितु देश की राजनीतिक दिशा व दशा को परिवर्तित करेगी, रवाना होने से पहले एकत्रित भीड को कमल त्यागी व राजेन्द्र त्यागी ने भी सम्बोधित किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश