त्यौहारों के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर व्यापारियों ने अधिकारियों को किया सम्मानित, बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं से साइबर इंस्पेक्टर को कराया रूबरू।

त्यौहारों के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर व्यापारियों ने अधिकारियों को किया सम्मानित, बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं से साइबर इंस्पेक्टर को कराया रूबरू।
देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पुलिस प्रशासन द्वारा देवबंद विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव, होली पर्व, मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मेला, ईद- उल फितर, अक्षय तृतीया, ईद- उल अजहा आदि त्यौहारों में शांति व्यवस्था बखूबी बनाए रखने के लिए एक सम्मान समारोह व साइबर क्राइम से बचाव हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन स्काई लॉन्ज रेस्टोरेंट्स रेलवे रोड पर किया गया। 
बुधवार को आयोजित बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी देवबंद दीपक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद रामकरण सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना सहारनपुर उमेश रोरिया पुलिस इस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना मौजूद रहें। 
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता ने की।इस दौरान संबोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल व महामंत्री राजेश सिंघल ने कहा कि काफी समय से विधानसभा चुनाव, होली पर्व, मां त्रिपुर बाला सुंदरी मेला, ईद उल अजहा, ईद उल फितर आदि त्योहारों में प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम रखने में बड़े ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को बड़ी समस्या साइबर क्राइम के रूप में उनकी जमा पूंजी के रखरखाव में आ रही है।
संरक्षक संदीप शर्मा व सलीम कुरैशी ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों के हित के लिए कार्य करता आ रहा है प्रदेश स्तर पर व्यापारियों के हित के लिए कार्य करने वाला सबसे बड़ा व्यापार मंडल है।  उपजिलाधिकारी दीपक कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन का हमेशा से चोली दामन का साथ रहा है हमको भी समय-समय पर व्यापार मंडल की आवश्यकता पड़ती रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कभी भी किसी भी व्यापारी को किसी भी तरह की आवश्यकता हो पुलिस प्रशासन उनके साथ है। 
सहारनपुर से आए हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि कैसे हम छोटी-छोटी गलतियां करके साइबर क्राइम के अपराध करने वालों के लिए जगह छोड़ देते हैं। अगर हम बहुत छोटी छोटी सावधानियां बरतें तो साइबर क्राइम से बच सकते हैं उसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 भी बताया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश अजमानी ने आये हुए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। 
अध्यक्षता कर रहे अशोक गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय का होना अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर दोनों को एक दूसरे की आवश्यकता पढ़ती रहती है। बैठक में मुकेश सिंघल, सौरव बंसल, हाजी खलील, अमित सोनी, सुमित धवन, विकास तायल, नसीम अंसारी एडवोकेट,दीन मोहम्मद, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद शमशाद, अश्वनी सिंघल, विपुल गर्ग, सचिन ऐरण, विकास अग्रवाल, विजय सिंघल, आयुष गुप्ता, रोबिन अग्रवाल, चौधरी ओमपाल सिंह, नीरज कंसल, मोहम्मद फिरोज, नौमान, ललित मोहन गोयल, नितिन तायल,अनुज शर्मा, प्रदुम्न शर्मा,अनुज चौधरी,अरूण योगी, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/ महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश