युवा शायर वली वकास के पिता शकील अहमद के इंतकाल से दौड़ी शोक की लहर।

युवा शायर वली वकास के पिता शकील अहमद के इंतकाल से दौड़ी शोक की लहर।
देवबंद: शायर वली वकास के पिता शकील अहमद का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके इंतकाल पर शायरों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरे शोक जताया है। 
मोहल्ला खानकाह निवासी शायर वली वकास के पिता शकील अहमद पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों से उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। शकील अहमद की खुशमिजाजी के चलते जानकारी मिलने उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंगलवार की सुबह नौ बजे दारुल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में नमाज-ए-जनाजा के उपरांत उन्हें कासमी कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके इंतकाल पर मुस्लिम फंड देवबंद के मैनेजर सुहैल सिद्दीकी, पूर्व विधायक माविया अली, हैदर अली, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, मौलाना नसीम अख्तर शाह, मौलाना आदिल कासमी, कमर उस्मानी, शायर डा. शमीम देवबंदी, शमीम मुजतर, तनवीर अजमल, डा. काशिफ, डा. जाहिद हसन कादरी, नजम उस्मानी, मौ. फैसल, जुनैद, सैयद वजाहत शाह आदि ने दुख जताया है। 

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश