वृक्षारपण सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पेड़ पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

वृक्षारपण सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पेड़ पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
देवबंद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत देवबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डूडीया मंदिर प्रांगण में पौधारोपण करके वृक्ष रोपण को बढ़ावा देने की अपील की।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी आलाकमान आदेश पर मनाए जा रहे वृक्ष रोपण सप्ताह के अंतर्गत शास्त्री चौक पर स्थित डूडीया मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया और वृक्ष रोपण को बढ़ावा देने की अपील करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा तेजी से वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को खतरा हो गया है, इससे लगातार पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है और लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है।
पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस कार्य में नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, उपाध्यक्ष विकास त्यागी, राजेश अनेजा, पिछड़ा मोर्चे के अध्यक्ष लक्की वर्मा, मनमोहन गर्ग आदि शामिल हुए।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश