पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज देवबंद में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज देवबंद में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
देवबंद: आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योगा र्ड के अवसर पर देवबंद की प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने निभिन्न योगासन करके योग दिवस में उल्लास के साथ भाग लिया। छात्राओं के अतिरिक्त इस योग दिवस में संस्था की प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएँ व अन्य कर्मचारी भी शरीक रहे। 
इस अवसर‌ पर संस्था की प्रधानाचार्य ने योगा की जीवन में आवश्यकता एवं विशेषताओं का उल्लेखक करते हुए कहा कि गत 2 वर्षों से को कोविड के कारण विश्व स्तर पर अफरा-तफरी रही परंतु आज हम स्वस्थ माहौल में योगा दिवस मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योग हमारे लिए प्रकृति का वरदान है जो हमें शारीरिक और दिमागी तौर पर मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि योग टेंशन को समाप्त करने का सबसे बहतर स्रोत है। 
कॉलेज की योग टीचर रुबीना शहजाद ने योगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बताया कि भारत में योगा का इतिहास पांच हजार साल साल पुराना है, योगा को शरीर और आत्मा की शान्ति के लिए विचित्र विज्ञान के तौर पर जाना जाता है।
सफिया गोहर व सबा हसीब सिद्दिकी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने से शरीर पर अच्छे प्रभाव पडते हैं। इसके अतिरिक जैनब सुंम्बुल, साजदा और मंताशा ने छात्राओं को योग से सम्बन्धित अहम जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करके विशेष लाभ प्राप्त कर सकती है। 
इस अवसर पर सबा हसीब सिद्दिकी, सफिया गोहर, रुबीना शहजाद, सजदा, जैनब सुनबुल, मन्तशा और गजाली सहित सभी छात्राएँ मौजूद रहीं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश