देवर ने चाकू की नोक पर किया भाभी से दुराचार, अदालत के आदेश पर पति और सास-ससुर सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज।

देवर ने चाकू की नोक पर किया भाभी से दुराचार, अदालत के आदेश पर पति और सास-ससुर सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज।
देवबंद: नगर निवासी एक विवाहिता महिला द्वारा अपने देवर पर चाकू की नोक पर बलात्कार करने और पति व सास ससुर पर देवर का साथ देते हुए उसके साथ मारपीट करके मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश करने के आरोप के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि उसका विवाह वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर निवासी शहंशाह के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति देहरादून में काम करता है और वही किसी महिला से उसके अवैध संबंध है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 3 मई 2022 को उसके देवर शादाब ने उसे घर में अकेली देखकर बुरी नियत से कमरा बंद कर के उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी और विरोध करने पर चाकू की नोक पर उसका दुराचार किया, जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति व ससुराल वालों को दी तो सभी ने देवर का पक्ष लेते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं बल्कि ससुराल वाले लगातार दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते आ रहे हैं और इस मामले के बाद उसे कमरे में बंद करके मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई लेकिन किसी तरह शोर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देख वह ऐसा नहीं कर सके।
पीड़िता का आरोप है कि 5 मई को उसका पति, देवर और दो अज्ञात व्यक्ति उसे गाड़ी में डालकर देवबंद ईदगाह पर छोड़कर कानूनी कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार उसने पूरी घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी जिन्होंने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति शहंशाह पुत्र सफदर, देवर शादाब पुत्र सफदर, ससुर सफदर पुत्र मनसर, सास रूखसाना पत्नी सफदर, नंद बेबी पुत्री सफदर निवासीगण मुजफ्फरनगर और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश