देवबंद में किया गया कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत, बोले प्रदेश अध्यक्ष बिना भेदभाव काम कर रही योगी सरकार।

देवबंद में किया गया कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत, बोले प्रदेश अध्यक्ष बिना भेदभाव काम कर रही योगी सरकार।
देवबंद: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री और जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
गुरुवार को सहारनपुर जाते हुए जल शक्ति मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का रोहाना टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
इसके उपरांत जड़ौदा जट स्थित राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओ को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ और सबका विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव सभी के विकास के लिए काम किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है।
इस दौरान राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक चौधरी कीरत सिंह, विधायक मुकेश चौधरी, जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, जिला महामंत्री डॉ. पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, अजीत राणा, जसवंत राणा, जिला मंत्री नितिन भारती, नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, नगर महामंत्री राम मोहन सैनी, अरुण गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक गर्ग, राजेश अनेजा, विकास त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता, जिला युवा महामंत्री वैभव अग्रवाल व भारी संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता वह पदाधिकारी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश