हाईवे पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला बुलडोजर, चालान काट कर वसूल किया जुर्माना।

हाईवे पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला बुलडोजर, चालान काट कर वसूल किया जुर्माना।
देवबंद: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका परिषद लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया और और बुलडोजर से अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल किया गया।

एसडीएम दीपक कुमार के आदेश पर अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र राय के नेतृत्व में पालिका टीम द्वारा चलाए गए अभियान में सड़कों पर कब्जा करने वालों पर अति बुलडोजर कार्रवाई की गई और चालान काटे गए, साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया गया।
ब्लॉक चौराहे से मंगलौर चौकी तक यह अभियान चला, जिसमें स्वास्थ्य निरीक्षक पोपिन कुमार, लिपिक चौधरी विकास, निर्माण बाबू सुंदर लाल, मोहम्मद सुफियान अकबर और पुलिस टीम मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश