UPSC 2021 के नतीजे घोषित, जामिया मिलिया से कोचिंग लेने वाली श्रुति शर्मा बने टॉपर, टॉप फाइव में सिर्फ लड़कियां। जानिए कौन है श्रुति शर्मा।

UPSC 2021 के नतीजे घोषित, जामिया मिलिया से कोचिंग लेने वाली श्रुति शर्मा बने टॉपर, टॉप फाइव में सिर्फ लड़कियां। जानिए कौन है श्रुति शर्मा।
नई दिल्ली:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा सोमवार को हो गई है। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है।

यूपीएससी मेंस परीक्षा 2021 में भाग लेने वालेअभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन केे लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है।
श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है, वह इतिहास की छात्रा हैं। श्रुति शर्मा पिछले दो साल से जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ले रहीं थी।
यूपीएससी की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। तो पाइप में सिर्फ लड़कियां हैं।
श्रुति शर्मा ने यूपीएससी की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है। जानकारी के मुताबिक श्रुति शर्मा सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की छात्रा हैं। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी में रहकर यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी।

बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।
हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

Post a Comment

0 Comments

देश