सहारनपुर ईदगाह पर सकुशल संपन्न हुई ईद की नमाज, DM-SSP व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय को दी ईद की मुबारकबाद।

सहारनपुर ईदगाह पर सकुशल संपन्न हुई ईद की नमाज, DM-SSP व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय को दी ईद की मुबारकबाद।
सहारनपुर: मंगलवार को ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर ईद की नमाज काजी नदीम अख्तर द्वारा पढ़ाई गई। ईदगाह पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की। ईदगाह में नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन और चैन व आपसी भाईचारे व सौहार्द के लिए दुआ मांगी। ईदगाह पर नमाज के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।
DM अखिलेश कुमार व SSP अकाश तोमर पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए खुद मोर्चा संभालते हुए ईदगाह पर मोजुद रहे। डीएम व एसएसपी ने ईदगाह पर नमाज सकुशल संपन्न कराई। डीएम व एसएसपी व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। डीएम व एसएसपी से धर्मगुरुओं व लोगों ने गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

Post a Comment

0 Comments

देश