तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर की जा रही प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भू-माफियाओ और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप।

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर की जा रही प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भू-माफियाओ और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप।
देवबंद: नगर के मंगलौर रोड पर स्थित तालाब की भूमि पर कब्ज़ा कर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर तहसीलदार के नेतृत्व बुलडोजर द्वारा अवैध कब्जा हटाते हुए सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासन के बुलडोजर को देख कर भू माफियाओ और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को एसडीएम दीपक कुमार के के निर्देश पर तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ मंगलौर रोड पर स्थित चांद कॉलोनी के निकट तालाब की भूमि खसरा नंबर 1456 पर अवैध कब्जा कर की जा प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाते हुए भू-माफियाओं और अवैध कब्जा धारियों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस बल के साथ बुलडोजर को देख कर भू माफियाओ और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।
एसडीम दीपक कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर अवैध कब्जों को हटाने का कार्य लागातार जारी है। आज मंगलौर रोड से तालाब की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि तालाब की भूमि पर फुरकान नामक व्यक्ति ने अवैध कब्जा जमाया हुआ था। उक्त स्थान पर कई पक्के मकान है, मकान में रहने वाले व्यक्तियों को एक सप्ताह में मकान खाली करने के संबंध में नोटिस दिए गए हैं। तय समय अवधि में मकान खाली न हुए तो उन पर बुलडोजर चलवाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि सरकारी संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। 
इस दौरान राजस्व निरीक्षक रिजवान अली, राजस्व निरीक्षक प्रीति, क्षेत्रीय लेखपाल अब्दुल कादिर द्वारा पुलिस बल के सहयोग से कब्जामुक्त कराने में सहयोग किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश