उप जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज वकीलों ने किया एसडीएम कोर्ट की तीन दिन की हड़ताल का ऐलान।

उप जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज वकीलों ने किया एसडीएम कोर्ट की तीन दिन की हड़ताल का ऐलान।
देवबंद: सिविल कोर्ट देवबंद में आयोजित सिविल बार एसोसिएशन बैठक में सर्वसम्मति से एसडीएम देवबंद की कार्यप्रणाली, वकीलो के साथ उनके व्यवहार से बढ़ रही नाराज़ग ने कारण एसडीएम कोर्ट की तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समयसिह पुनडीर एड और महासचिव अमित सिंह पुडीर एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा है कि एसडीएम देवबंद की कार्यप्रणाली न्यायपालिका के विरूद्ध है, धारा 151 मे मुल्जिम को जेल भेज देना, 107,116 मे मुल्जिमो व वकीलो को तग करना, अधिवक्तागण के साथ एसडीएम का व्यवहार, काम में लेटलतीफी आदि के कारण एसडीएम कोर्ट की तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल का प्रस्ताव पास किया जाता है, यदि एस डी एम देवबंद ने अपना रवैया नही सुधारा, तो हाईकमान को रिपोर्ट व हड़ताल करने के लिए बाध्य होगे। 

अध्यक्षता समयसिह पुनडीर एड ने की और संचालन रामकिशन सैनी एडवोकेट ने किया। इस दौरान रहे ठा रामप्रताप सिह पुडीर एड, ठा सुरेन्द्र पाल सिंह एड, रविन्द्र सिह पुडीर एड, दुष्यंत त्यागी एड, जमील अहमद एड, विपिन कान्त एड, शिवननदन एड, रणवीर सिंह, मदन मोहन अग्रवाल, गोतम सिंह एड, नसीम अंसारी एड, रजनीश गौतम एड, अजय नोसरान एड ठा जितेंद्र सिंह एड, सुशील सैनी एड, नरेश चौधरी एड, शाहफैसल एड, मुरसनीन एड, देश दीपक त्यागी,गफूर एड, रमेश शर्मा एडवोकेट, ग्यान सिंह पुडीर एड, अब्दुल हादी खान एड, सुदेश पाल एड, सुरेन्द्र त्यागी एड, अजय कुमार एड आदि रहे। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश