योगी सरकार में मंत्री सुनील भराला का देवबंद हाईवे पर ब्राह्मण समाज ने किया जोरदार स्वागत।

योगी सरकार में मंत्री सुनील भराला का देवबंद हाईवे पर ब्राह्मण समाज ने किया जोरदार स्वागत।
देवबंद:  ब्राहमण समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील भराला का देवबंद आगमन पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में ब्राहमणों से किए वायदों को योगी सरकार जल्द ही पूरा करेगी।
गुरुवार को माँ शाकुंभरी देवी के दर्शन हेतु जाते समय देवबंद टोल प्लाजा पर मंत्री सुनील भराला का भाजपा के तीतरो मंडल अध्यक्ष पंडित रामकुमार भावसा एवं युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भराला ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सोच हमेशा राष्ट्रवादी रही है। भाजपा की सरकार बनवाने में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान है।
कहा कि विस चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज ने संस्कृत भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने और मठ मंदिरों के पुजारियों को वेतन दिलाने की मांग की थी जिसे योगी सरकार जल्द पूरा करेगी। कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी ब्राह्मण समाज भाजपा को जिताने का काम करगो। इस मौके पर आशीष शर्मा एड., मोनू शर्मा, देवेंद्र शर्मा व अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश