उत्तर प्रदेश का बजट किसान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश विरोधी- भगत सिंह वर्मा।

उत्तर प्रदेश का बजट किसान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश विरोधी- भगत सिंह वर्मा।
सहारनपुर: पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 2022 - 23 वर्ष का बजट एकदम किसान विरोधी है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश विरोधी है। इस बार के प्रदेश बजट से पर देश के अन्नदाता किसानों को आशा थी की किसानों को कृषि कार्य हेतु पंजाब की तरह फ्री बिजली मिलेगी जो भाजपा की योगी सरकार ने चुनाव में घोषणापत्र में वादा किया था। प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। बजट में प्रदेश के गन्ना किसानों को कम से कम ₹50 कुंतल सरकार को सीधे गन्ना किसानों के खातों में भेजना चाहिए था। जिसमें प्रदेश सरकार के मात्र 5000 करोड रुपए खर्च होते। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश के गन्ना किसानों की बजट में भारी उपेक्षा की गई है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए बजट में कोई कार्य योजना नहीं है और ना ही अलग से पश्चिम के विकास के लिए बजट में धन की व्यवस्था की गई है। बजट में कम से कम मेरठ में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना करने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए थी जो नहीं की गई है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश