मशहूर आलिम ए दीन हजरत मौलाना निसार अहमद का इंतकाल, दोपहर तीन बजे सहारनपुर में किए जाएंगे सुपुर्द ए खाक।

मशहूर आलिम ए दीन हजरत मौलाना निसार अहमद का इंतकाल, दोपहर तीन बजे सहारनपुर में किए जाएंगे सुपुर्द ए खाक।
सहारनपुर: मशहूर तालीमी इदारा जामिया मजाहिर उलूम सहारनपुर के उस्ताज़ और सुंदरपुर मदरसे के संस्थापक
शेख़ हज़रत मौलाना निसार अहमद मज़ाहिरी साहब का सोमवार को बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया है। मौलाना काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां उन्होंने बीती रात करीब दो बजे उन्होंने आखरी सांस ली।

मौलाना निसार अहमद मजाहिरी को आज दोपहर 3:00 बजे शहर सहारनपुर के हाजी शाह कमाल कब्रिस्तान में बाद नमाजे जनाजा सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। 
शेख हजरत मौलाना निसार अहमद मज़ाहिरि साहब का इस दुनिया से चले जाना इस्लामिक जगत समेत सामाजिक, शिक्षा के लिए भारी नुकसान है। 
उनके इंतकाल पर नाम और उलेमा और बुद्धिजीवी वर्ग ने गहरा दुख प्रकट किया।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश