सिख फोरम के प्रतिनिधमंडल ने भाजपा नेता सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा से मिलकर की कौम के मुद्दों पर चर्चा।

सिख फोरम के प्रतिनिधमंडल ने भाजपा नेता सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा से मिलकर की कौम के मुद्दों पर चर्चा।
देवबंद: उत्तर प्रदेश सिख फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा से मिलकर सिख समाज की समस्याओं के सम्बंध में चर्चा करते हुए गुरू तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के लाल किले में आयोजित कीर्तन दरबार की सफलता पर शुभकामनाएं दी।

बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में सिरसा के निवास पर हुई मुलाकात में उत्तर प्रदेश सिख फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि भारत सरकार ने हिंद की चादर गुरू तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर लाल किले पर कार्यक्रम आयोजित कर ऐतिहासिक कार्य किया है। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने के लिए सरदार सिरसा बधाई के पात्र है। फोरम के संरक्षक सुखदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि दिल्ली में सिरसा मजबूती से कौम का प्रतिनिधित्व कर रहे है। कौम से जुड़े किसी भी मुद्दे पर उनकी त्वरित कार्यप्रणाली से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है। फोरम के उपाध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार व मीडिया प्रभारी बलदीप सिंह ने सिरसा के देवबंद आने का निमंत्रण दिया जिस पर उन्होंने शीघ्र ही कार्यक्रम देने का आश्वासन दिया। इस दौरान फोरम की ओर से सिरसा का अभिनंदन किया गया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश