उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के सहायता शिविर में किया गया राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का जोरदार स्वागत।

उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के सहायता शिविर में किया गया राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का जोरदार स्वागत।
देवबंद: नगर में चल रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मेले में सामाजिक संगठन उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच द्वारा लगाए गए सहायता शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमपाल, सुशील जाटव और आनंद वर्मा ने मां बाला सुंदरी देवी का चित्र भेट किया।
मंत्री बृजेश सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच लगातार जनहित के कार्यों में सहयोग और सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर उनके दुख सुख में साथ चला आ रहा है। उन्होंने मंच के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी को लोगों के सुख-दुख में काम आना चाहिए।
इस दौरान चौधरी ओमपाल, रेखा मंडल अध्यक्ष महिला भाजपा और मनीषा ने मेले में चल रहे खामियों से मंत्री जी को अवगत कराए।
इस अवसर पर सुनित कश्यप, देहात मंडल अध्यक्ष बबली, विपिन गर्ग नगर अध्यक्ष, अरूण गुप्ता, विकास त्यागी, मनिषा, डॉ रामकरण, सुशील जादव,शिवकुमार कश्यप, रेखा, आलोक खटीक, नरेश प्रधान, जोगीन्दर आदि काफी संख्या में कार्य कर्ता रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश