केक काटकर मनाया चौधरी ओमपाल सिंह का 58वां जन्मदिन।

केक काटकर मनाया चौधरी ओमपाल सिंह का 58वां जन्मदिन।
देवबंद: उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह का 58वा जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों ने केक काट कर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर धूमधाम से मनाया और खुशी का इजहार किया।
डाक बंगले पर आयोजित कार्यक्रम में आलोक खटीक नगर मंत्री भाजपा ने कहा कि चौधरी ओमपाल सिंह काफी वर्षों से पार्टी एवं समाज के सभी जाति धर्म के लोगों की सेवा करते चले आ रहे हैं, उनका यह कार्य सराहनीय है हम सब उनके सवस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। इस दौरान अजय जाटव, नरेश, जोगिंदर जाटव, हाजी हनीफ, मनीषा कश्यप, रेखा अध्यक्ष महिला कोष्ट भाजपा, सुशील, टिंकू जाटव, बबली, स्नेहा टंडन, सचिन विकास चौधरी आदि ने चौधरी ओमपाल को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु व स्वास्थ्य के लिए की कामना की।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश