उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर का शाॅल ओढाकर किया अभिनंदन।

उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर का शाॅल ओढाकर किया अभिनंदन।
देवबंद: उत्तर प्रदेश सिख फोरम (रजि.) के पदाधिकारियों ने सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर का शाल ओढाकर अभिनंदन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विधायक राजीव गुंबर को सम्मानित करते हुए फोरम के उपाध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि राजीव गुंबर सर्व समाज के सुख दुख में खड़े रहने वाले नेता है। उनके विधायक बनने से पंजाबी समाज को सरकार में नेतृत्व व मजबूती मिली है।
महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि राजीव गुंबर ने 2017 का चुनाव हारने के बाद भी जनता का साथ नही छोड़ा जिसके परिणामस्वरूप वे 2022 में टिकट पाने व विधायक बनने में सफल रहे। उनकी कार्यशैली चुनाव हारने के बाद जनता से दूरी बना लेने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए सीख है। फोरम पदाधिकारियों ने उन्हें शाॅल ओढाकर व स्मृति चिहन देकर अभिनंदन किया। विधायक राजीव गुंबर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्व की भांति जनता की सेवा में जुटे रहेंगे। इस दौरान फोरम के सोशल मीडिया प्रभारी बलदीप सिंह, देवबंद सहप्रभारी राजेश अनेजा, सचिव चंद्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी आदि मौजूद थे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश