सऊदी अरब सहित खाड़ी के देशों में देखा गया पवित्र माहे रमजान का चांद, कल पहला रोजा, भारत में इतवार से शुरू होगा रमजान।

सऊदी अरब सहित खाड़ी के देशों में देखा गया पवित्र माहे रमजान का चांद, कल पहला रोजा, भारत में इतवार से शुरू होगा रमजान।
नई दिल्ली: सऊदी अरब सहित खाड़ी के देशों में पवित्र रमजान के महीने का चांद नजर आ गया है जहां आज शुक्रवार की रात्रि तरावी की नमाज शुरु हो गई है, जबकि शनिवार को वहां पहला रोजा होगा इसके अनुसार भारत में पहला रोजा रविवार का होगा।
रमजान के महीने का बेसब्री से इंतेजार कर रहे मुसलमानों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल सऊदी अरब में रमजान का चांद नजर आ चुका है। अब सऊदी अरब में आज से तरावीह का आगाज़ हो जाएगा और कल पहला रोज़ा रखा जाएगा। बता दें कि सऊदी अरब भारत के मुकाबले एक दिन पहले चांद दिखाई देता है। इस हिसाब से हिंदुस्तान में कल यानी शनिवार को चांद देखा जाएगा और इतवार से यहां रोजे रखे जाएंगे।
चांद रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत का प्रतीक है। दुनिया भर के मुसलमानों के लिए रमजान सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से होता है। यह इस साल भारत में 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है। महीने भर की अवधि के दौरान लोग उपवास या रोजा रखते हैं। लोग अपना पहला भोजन या सहरी करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं, और शाम को वे इफ्तार नामक शाम के भोजन के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। यह महीना सभी मुसलमानों के लिए शुभ और पवित्र है। तिथियां चंद्र कैलेंडर पर निर्भर होती हैं, इसलिए यह हर साल बदलती रहती है। चंद्र कैलेंडर के नौवें महीने में रमजान पड़ता है और अर्धचंद्र दिखाई देने के बाद यह शुरू हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments

देश