हरबंस सिंह चुघ के नानकमता गुरूद्वारा कमेटी का अध्यक्ष बनने पर उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने जताया हर्ष।

हरबंस सिंह चुघ के नानकमता गुरूद्वारा कमेटी का अध्यक्ष बनने पर उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने जताया हर्ष।
देवबंद: उत्तर प्रदेश सिख फोरम की बैठक में देवबंद के पूर्व एसडीएम रहे सरदार हरबंस सिंह चुघ (आईएएस) के उत्तराखंड की सर्वोच्च नानकमता गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
लाजपत नगर कालोनी में सेठ कुलदीप कुमार के निवास पर आयोजित बैठक में फोरम के चेयरमैन सरदार मनमोहन सिंह ने कहा कि हरबंस सिंह चुघ बेदाग छवि के ईमानदार आईएएस अधिकारी रहे है।उनके नानकमता कमेटी के अध्यक्ष बनने से संगत में खुशी का माहौल है। फोरम के उपाध्यक्ष व देवबंद गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि 1992 में हुए दंगे के दौरान सरदार चुघ देवबंद के एसडीएम थे। उन्होंने अपने विवेक व निर्भिकता से देवबंद को दंगे की आग में जलने से रोका था। 
फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि हरबंस सिंह चुघ गुरमुख छवि के प्रशासनिक दक्षता में निपुण व्यक्ति है। संगत को आशा है कि उनके कार्यकाल मंे ऐतिहासिक गुरूद्वारा नानकमता साहिब व अन्य गुरूद्वारों में विकास कार्य होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित कर हरबंस सिंह चुघ का अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान हरपाल सिंह कपूर, बलदीप सिंह, बालेंद्र सिंह, शुशविंदर पाल सिंह टोनी, सर्वजीत सिंह धीर, चंद्रदीप सिंह, हरजीत सिंह रंगूला, दिलबाग सिंह उप्पल, डा. गुरदीप सिंह सोढी, अमरदीप सिंह लाडी, अवतार सिंह, मनिंदर सिंह, अंकुश छाबड़ा, राजेश अनेजा, हरविंदर सिंह बेदी, जोगेंद्र सिंह दैदनोर आदि मौजूद थे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश