मकान मालिक पर किराएदार महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला हुई गर्भवती।

मकान मालिक पर किराएदार महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला हुई गर्भवती।
देवबंद: किराएदार महिला ने मकान मालिक पर बहला फुसलाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का आरोप यह भी है कि गर्भवती होने पर अब मकान मालिक उस पर गर्भपात करने का दबाव बना रहा है। 

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह एक मकान में परिवार के साथ किराए पर रहती है। आरोप है कि मकान मालिक ने बहला फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया। जब वह छह माह की गर्भवती हो गई तो मकान मालिक उस पर गर्भपात का दबाव बना रहा है। जिसमें मोहल्ले का ही एक व्यक्ति आरोपी का साथ दे रहा है तथा दोनों लोग मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। 
महिला ने आरोप लगाया कि 31 मार्च की सुबह आरोपी मकान मालिक की पत्नी और बेटी उसके पास पहुंचे। जब वह उनके लिए पानी लेने गई तो उक्त दोनों ने षडयंत्र के तहत सोते समय पति की अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ हाथापाई भी की। अब वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश