दुनिया का एक ऐसा शहर जहां खत्म हो गई मुसलमानों के कब्रिस्तान की जगह।

दुनिया का एक ऐसा शहर जहां खत्म हो गई मुसलमानों के कब्रिस्तान की जगह।
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है लेकिन अब ऐसा बताया जा रहा है कि बर्लिन में मुसलमानों के कब्रिस्तान यह जगह खत्म हो गई है और मुसलमानों को दफनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। 
अरब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्यूनरल सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर एशिलस कैरेल का कहना है कि बर्लिन में कब्रों की मांग बढ़ रही है, जिससे मुसलमानों के लिए मुर्दों को दफनाना मुश्किल हो रहा है।

एशिलस कैरेल के अनुसार, बर्लिन में ढाई से तीन लाख़ के बीच मुसलमान रहते हैं। लेकिन शहर के आधे मुस्लिम परिवार मृत्यु के बाद अपने प्रियजनों को वापस भेजना पसंद करते हैं, जबकि आधे परिवार दफनाने के लिए जर्मनी को चुनते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बर्लिन में  2008 से ही कब्रिस्तान की जगह की कमी एक समस्या रही है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में यह समस्या बढ़ गई है और इस हद तक बढ़ गई है कि कब्र के लिए कोई जगह नहीं है। अब बर्लिन में मुसलमानों को दफनाना लगभग असंभव है। 
उधर, राजधानी के प्रशासन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बर्लिन में मुसलमानों के लिए 6 कब्रिस्तान आरक्षित थे जिनमें दफनाने के लिए जगह नहीं बची है।

Post a Comment

0 Comments

देश