नमाज़ ए तरावीह में 11वीं शब में कुरआन ए पाक मुकम्मल कर के की देश दुनिया में अमन शांति की दुआ।

नमाज़ ए तरावीह में 11वीं शब में कुरआन ए पाक मुकम्मल कर के की देश दुनिया में अमन शांति की दुआ।
देवबंद: मंगलोर रोड पर स्थित गांव हाशिमपुरा की अहमदनगर बस्ती में मदरसा दारुल सलाम में नमाज तरावीह में 11वीं शब में कुरआन ए पाक पूरा किया गया। इस अवसर पर उलेमा ने रमजान और कुरान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश दुनिया में अमन और शांति की दुआएं।
मदरसा दारुल सलाम अहमदनगर हाशिमपुरा मंगलौर रोड देवबंद में मदरसे की मस्जिद में मदरसे के उस्ताद मौलाना मुफ्ती फारूक ने 11वीं शब में नमाज ए तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल किया। इस अवसर पर दारुल उलूम देवबंद के उस्ताद कारी मोहम्मद तय्यब कासमी ने कुराने पाक और रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुरान और रमजान का गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि कुरान पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और रहनुमाई का जरिया है, हमें अपने जीवन को सही रास्ते पर लाने के लिए कुरान से मदद लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रमजान अल्लाह ताला की तरफ से मुसलमानों के लिए खास इनाम का महीना है जिसमें हर लमहे बरकते और रहमते बरसती रहती हैं। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को कुरान की शिक्षा दिलाने और रमजान की कदर करने का आह्वान करते हुए कहा कि रमजान में ज्यादा से ज्यादा कुराने पाक पढ़ने का मामूल बनाएं।
इस दौरान कारी मोहम्मद तैयब ने देश और दुनिया में अमन शांति के लिए दुआ कराई। इस अवसर पर मदरसे के मोहतमिम कारी जुबेर अहमद कासमी, कारी मुनव्वर कासमी, हाजी फारुक, चौधरी मुनव्वर, मोहम्मद मुर्शीद, मास्टर उस्मान, जमील मदनी, अमीर हसन, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद मारूफ मोहम्मद और निसार अहमद आदि रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश