ड्रोन से गन्ने की फसल पर किया यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन, गन्ना अधिकारियों ने किसानों को दी नवीन प्रजातियों की जानकारी।

ड्रोन से गन्ने की फसल पर किया यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन, गन्ना अधिकारियों ने किसानों को दी नवीन प्रजातियों की जानकारी।
देवबंद: गन्ना विभाग द्वारा रविवार को कई स्थानों पर गन्ना फसल पर नैनो यूरिया का पर्णीय छिड़काव का प्रदर्शन करते हुए किसानों से नवीनतम गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने का आह्वान किया गया।
उप गन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी की देखरेख में देवबंद में गन्ना अधिकारी सेठपाल सिंह और साखन कलां गांव में किसान कंवरपाल सिंह के ईख में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया। त्रिवेणी चीनी मिल के यूनिट हेड पुष्कर मिश्र और गन्ना महाप्रबंधक राजकुमार टाया ने बताया कि कि ड्रोन एक मानव रहित विमान है। इसे खेती में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
गन्ना उपमहाप्रबंधक डा. बीएस तोमर ने बताया कि ड्रोन मधुमक्खी की तरह एक स्थान पर स्थिर रह सकता है। इसमें 10 लीटर क्षमता का टैंक लगाकर उसमें दवा भर 5 से 7 मिनट में खेत के करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में छिड़काव किया जा सकता है। इससे लेबर की भी बचत होती है। अल्ट्रोथ ग्लोबल के सीईओ डीबी यादव ने किसानों से गन्ना प्रजाति 0238 को नहीं बोने और 15023 व 0118 प्रजाति की ट्रेंच विधि से बुवाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रेमचंद चौरसिया, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अभय कुमार ओझा व गन्ना अधिकारी सेठपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश