देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच।

देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच।
देवबंद: अदालत ने विवाहिता के वाद पर पति समेत देवर पर दुष्कर्म ओर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने पति एवं देवर सहित विवाहिता की सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अदालत में वाद दायर कर बताया कि उसका विवाह जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवक के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि उसका पति जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। ओर विरोध करने पर मारपीट करता था। पीडिता ने अदालत को बताया कि उसके पति जुबेर का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते वह उसका शारीरिक शोषण कर अप्राकृतिक कृत्य करता था। 
पीडिता ने अदालत को यह भी बताया कि उसका देवर मुकर्रम भी जबरन उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब उसने इसकी शिकायत की तो उसे ससुरालियों ने उसे किसी अन्य को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे चुप रहने की हिदायत दी। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। पीडिता का आरोप है कि बीती 21 दिसंबर को उसके देवर ने मायके पहुंच उसे घर में अकेला देख चाकू से भयभीत कर अपने दोस्त के साथ सामुहिक सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने अदालत के जांच के आदेश पर पति समेत देवर ओर सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ करदी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश