फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति हड़पने के मामले में पुत्र सहित दंपति के खिलाफ मामला दर्ज।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति हड़पने के मामले में पुत्र सहित दंपति के खिलाफ मामला दर्ज।
देवबंद: पुलिस ने अदालत के आदेश पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर संपत्ति हड़पने के आरोप में दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडिता ने अदालत से गुहार लगाते हुए बताया था कि उसे भी किसी अन्य की पत्नी दिखा उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया।

नानौता थाना क्षेत्र के गांव गुडंब निवासी रजनी ने बतया कि 32 वर्ष पूर्व उसका विवाह रामवीर के साथ हुआ था। जिससे उसको जुड़वा बेटी गरिमा और राशि हुईं। पीडिता ने अदालत को यह भी बताया कि 20 वर्ष पूर्व उसके पति रामवीर की मृत्यू के बाद से वह अपने सास-ससुर के साथ रहते हुए उनकी सेवा करती रही। आरोप है कि आरोपियों ने उसे मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव निर्माना निवासी कृष्ण दत्त उर्फ संजय और उसकी पत्नी बबली एवं पुत्र लक्ष्यदीप ने उनकी संपत्ति के फर्जी कागज तैयार करा वर्ष 2019 में अलका के नाम करादी। जबकि कूटरचित दस्तावेजो से ही उसे रामवीर की पत्नी के बजाए देवबंद के गांव घलौली निवासी जोगेंद्र की पत्नी दर्शा दिया। जबकि वह न तो किसी जोगेंद्र को जानती और न ही उससे शादी की।
रजनी का दावा है कि उक्त संपत्ति का उसकी पुत्रियों के अलावा अन्य कोई हकदार नहीं है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ओर अदालत के आदेश पर मामले की जांच कर मान्य अदालत को अवगत कराया जाएगा।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश