वॉइस रिकॉर्डर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 24 मार्च से शुरु होंगी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा, शेड्यूल जारी।

वॉइस रिकॉर्डर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 24 मार्च से शुरु होंगी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा, शेड्यूल जारी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2022 जारी कर दी है। जिस के अनुसार हाईस्कूल और इंटर दोनों की परीक्षा एक साथ 24 मार्च से आरंभ होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल, 2022 को समाप्त होंगी। यूपी बोर्ड के डायरेक्टर विनय कुमार पाण्डेय ने परीक्षा शेड्यूल किया जारी
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है. लगभग 27.83 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बीच, कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 23.91 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बोर्ड ने सभी जिलों के परीक्षा सेंटर्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है।
नकलविहीन, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के लिए किए गए हैं व्यापक इंतजाम, यूपी बोर्ड ने कुल 8373 परीक्षा केंद्र बनाए हैं
-परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर लगाये गए हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी - 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट - 28 मार्च 2022
कम्प्यूटर - 30 मार्च 2022
अंग्रेजी - 1 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान - 4 अप्रैल 2022
विज्ञान - 6 अप्रैल 2022
संस्कृत - 8 अप्रैल 2022
गणित - 11 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी - 24 मार्च 2022
भूगोल - 26 मार्च 2022
गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट - 30 मार्च 2022
अर्थशास्त्र - 1 अप्रैल 2022
कंप्यूटर - 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022
रसायन विज्ञान / इतिहास - 8 अप्रैल 2022
शारीरिक शिक्षा - 11 अप्रैल 2022
गणित / बॉयोलॉजी - 13 अप्रैल 2022
भौतिक विज्ञान - 15 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान - 18 अप्रैल 2022
संस्कृत - 19 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र - 20 अप्रैल 2022

Post a Comment

0 Comments

देश