देवबंद सहित जनपद के सात खंड शिक्षा अधिकारियों का हस्तांतरण।

देवबंद सहित जनपद के सात खंड शिक्षा अधिकारियों का हस्तांतरण।
देवबंद: देवबंद खंड शिक्षा अधिकारी सहित जिले के सात खंड शिक्षा अधिकारियों का हस्तांतरण अलग-अलग जनपदों में किया गया है, जबकि जिले में 6 नए शिक्षा अधिकारियों को कार्यभार दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ की ओर से अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने जिलाधिकारी/ निर्वाचन अधिकारी सहारनपुर को भेजे गए पत्र में कहा कि जनपद सहारनपुर के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारियों सुनील कुमार गौड़, डा० प्रभात कुमार, इन्द्रजीत सिंह, बृजमोहन सिंह, संजय भारती, प्रमोद शर्मा तथा त्रिवेन्द्र कुमार अलग-अलग जनपदों में हस्तांतरण होने के कारण उन्हें कार्यमुक्त किया गया है। जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारियों संजय डबराल, सुरेश त्यागी, विश्वजीत राठी, विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार एवं शेर सिंह को जनपद सहारनपुर के अलग-अलग ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देवबंद शिक्षा अधिकारी ब्रजमोहन सिंह का बुलंदशहर जबकि बलिया खेड़ी खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार का बिजनौर में ट्रांसफर हुआ है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश