हिजाब विवाद पर पहली बार बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कौन क्या पहनता और खाता है, यह उसका संवैधानिक अधिकार है।

हिजाब विवाद पर पहली बार बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कौन क्या पहनता और खाता है, यह उसका संवैधानिक अधिकार है।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली बार हिजाब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक की घटना से यूपी के चुनाव में फायदा लेना चाहती है लेकिन उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता अब इस को पूरी तरह समझ चुकी है और इस बार भाजपा सरकार का सफाया होगा।
बीबीसी हिंदी से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कौन क्या पहनता है और क्या खाता है उसका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा के संविधान सभी को उनके धर्म के अनुसार जीवन जीने का अधिकार देता है, हर धर्म का अपना एक अच्छा रास्ता है और हमारा संविधान कहता है कि हम दूसरे के धर्म में ना झांके, उनका कहना है कि संविधान हमें इजाज़त देता है कि हर धर्म के लोग अपने हिसाब से चलें। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं देश का कोई भी पढ़ा लिखा आदमी किसी के धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

उन्होंने योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की जनता और किसानों ने इन्हें माफ नहीं किया, दो चरणों के हुए मतदान के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और किसानों ने बीजेपी को माफ नहीं किया बल्कि ने सातो चरणों में साफ़ करेगी।
उन्होंने कहा कि करहल सीट से भाजपा उम्मीदवार एस पी सिंह बघेल के हमला होने के आरोपों में दम नहीं है और वो लोग सुर्खियों में आना चाहते हैं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश