सपा नेता असलम मुखिया बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव।

सपा नेता असलम मुखिया बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव।
देवबन्द: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एव सपा को मजबूत करने वाले देवबन्द निवासी सपा नेता असलम मुखिया को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने असलम मुखिया को नियुक्ति पत्र सौंपा। 
असलम मुखिया के समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
असलम मुखिया को सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसेन, सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा, सपा नेता अफजाल खान ,छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव फैसल हमीद खान, पूर्व सभासद इकबाल अंसारी, युवा सपा नेता शारिक गाड़ा एवं अन्य नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश